सनातन धर्म पृथ्वी के सबसे प्राचीन धर्मो में से एक है | अनेक विद्वानों के अलग अलग मत है इस पर | सनातन का न आदि है न अंत है जब से सूर्य तब से सनातन धर्म है जब से चंद्र है तब से सनातन है | आज कल सनातन धर्म को हिन्दू धर्म के नाम से जाना जाता है सिंधु घाटी सभ्यते में हिन्दू धर्म के कई चिह्न मिलते है इनमे एक अज्ञात मातृदेवी की मूर्तियाँ , भगवान् शिव पशु पति जैसे देवता की शिवलिंग , पीपल की पूजा प्रमुख है | सनातन धर्म ऐतिहासिक वैदिक धर्म पर आधारित है, या हिंदू धर्म का एक वैकल्पिक नाम है। सनातन धर्म जिसे हिन्दू धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहा जाता है। यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। हिन्दू धर्म में एक ही ईश्वर के अनेक नाम से उन्हें जाता है जैसे शिव, कृष्णा , विष्णु, ब्रम्हा, आदि नमो से विख्यात है | हिन्दू धर्म में कोई एक अकेले सिद्धान्तों का समूह नहीं है जिसे सभी हिन्दुओं को मानना ज़रूरी है। ये तो धर्म से ज़्यादा एक जीवन का मार्ग है। हिन्दुओं का कोई केन्द्रीय चर्च या धर...